पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर, सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए
एक महिला को दो युवकों ने झांसा देकर उसके कुंडल और सोने का पैंडल उतरवा लिया और मौके से भाग निकले। पीड़ित महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने पड़ोस की दुकान से सीसीटीवी कैमरे फुटेज लिए हैं। जिसे पुलिस खंगाल रही है।
मोहल्ला मिश्राना निवासी विजयलक्ष्मी ने बताया कि वह डाक विभाग में एजेंट हैं। रविवार को वह काम से मिश्राना चौराहा आ रहीं थी। दुखहरण मंदिर के पास दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। युवकों ने खुद को डाक विभाग का एजेंट बताते हुए उससे बातचीत करनी शुरू कर दी। बाद में झांसा देकर कुंडल और गले में मोती के माला में पड़ा सोने का पैंडल निकलवा लिया। महिला ने बताया कि गहने देने के बाद वह सुधबुध खो बैठीं। कुछ देर बाद जब उसने अपने कान और गले पर हाथ लगाया तो कुंडल और पैंडल नहीं थे। दोनों युवक भी गायब थे। जिस पर पीड़ित महिला मिश्राना चौकी पहुंची और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज एके शर्मा मौके पर पहुंच गए और दोनों आरोपी युवकों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे एक दुकान से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए हैं। पुलिस अब फुटेज को खंगाल रही है।