फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में दो लोगों की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 26 Aug 2015 11:36 PM IST
धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव नामदारपुरवा में दो लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों मृतकों के परिवार वालों ने अलग-अलग तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। एसपी अरविंद सेन और सीओ मनोज यादव ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। दोनों परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम कि लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नामदारपुरवा निवासी 40 वर्षीय कमलेश गौतम का शव मंगलवार की देरशाम बुढ़िया नाले के पास से मिला था। मृतक के पिता बाबूराम ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही रामू, लहबड़ी निवासी शिवप्रसाद, प्रकाश और होली के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया। आरोप है कि आरोपी खेत के पड़ोस में बुढ़िया नाले पर शराब बनाते थे। मना करने पर रंजिश मानते थे। घटना के दिन वादी का पुत्र मधुर और कमलेश अलग-अलग खेतों में मूंगफली की निराई कर रहे थे। अचानक कमलेश के चिल्लाने की आवाज सुनकर मधुर दौड़ा, लेकिन कमलेश को न पाकर इधर उधर खोजा। मधुर की आवाज सुनकर चचेरा भाई रुस्तम भी पहुंच गया। काफी देर बाद खेत से लगभग 200 मीटर दूर कमलेश का शव पड़ा मिला। वहीं दूसरे पक्ष के लहबड़ी निवासी 45 वर्षीय राधे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, उसका शव बुधवार की सुबह धान के खेत में मिला। मृतका की पत्नी लहबड़ी निवासी राधिका ने नामदारपुरवा निवासी बाबूराम, मधुर और छत्रपाल के विरुद्ध हत्या का का आरोप लगाते हुए तहरीर दी हैै, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताते चलेें कि मृतक कमलेश का शव शाम को मिल गया था, जबकि मृतक राधे का शव धान के खेत में मिला, जिसे ग्रामीणों ने सुबह देखकर परिवार वालों को सूचना दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
एसपी अरविंद सेन ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मृतकों के शरीर पर चोटों के निशान नहीं मिले हैं। परिवार वालों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें