फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर छात्रा घायल

Thu, 19 Feb 2015 05:53 PM IST
बांकेगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी से बांकेगंज इंटर बोर्ड परीक्षा देने 5309 रूहेलखंड एक्सप्रेस से आ रही छात्रा रिंकी रेलवे फाटक के निकट चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गई। छात्रा को ट्रेन से गिरते देख लोगों ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। उन्होंने छात्रा का प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के बाद सीएचसी भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत सामान्य बताई है।
विज्ञापन

मैलानी के सरस्वती शिक्षा मंदिर की इंटरमीडिएट की छात्रा गांव फुलैया नंबर एक निवासी रिंकी पुत्री सुभाष बृहस्पतिवार दोपहर 5309 रूहेलखंड एक्सप्रेस में मैलानी से बांकेगंज स्थित जानकी देवी कन्या इंटर कॉलेज में इंटर बोर्ड परीक्षा देने जा रही थी। एक्सप्रेस ट्रेन का यहां स्टॉपेज नहीं होने पर परीक्षा छूटने से घबराई छात्रा बांकेगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के न रुकने से चलती ट्रेन से कूद पड़ी। गनीमत यह रही कि ट्रेन की स्पीड काफी कम थी। इससे वह बाल-बाल बच गई। छात्रा के ट्रेन से गिरते ही वहां भीड़ जमा हो गई। उधर सीएचसी में इलाज के बाद छात्रा लोगाें की मदद से परीक्षा देने के लिए स्कूल चली गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें