फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलने से हुई किशोरी की मौत, रेप की पुष्टि नहीं

Thu, 09 Jul 2015 11:46 PM IST
लखीमपुर/मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली थाना क्षेत्र के गांव दरी निवासी 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालात में जलकर हुई मौत के मामले में फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक गहनता से जांच की। गुरुवार को फॉरेंसिक टीम ने गांव दरी जाकर घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। टीम को जले कपड़े, लोटा, चप्पल, प्लास्टिक की बोतल और माचिस भी मिली है। वहीं किशोरी के शव का पोस्टमार्टम चार डॉक्टरों के पैनल से कराया गया है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ से आए उपनिदेशक मेडिको लीगल डॉ जीएस खान ने भी मामले की जांच की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जलने से हुई मौत की बात सामने आई है जबकि रेप की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

गांव दरी निवासी शंभू की पुत्री 14 वर्षीय उत्तरा गांव के पश्चिम खेत में अधजली अवस्था में मिली थी। ग्रामीणों ने देखा और परिवार वालों को सूचना दी थी। ग्राम प्रधान जगदीश वर्मा ने फोन करके 108 एंबूलेंस बुलाकर झुलसी किशोरी और परिवार वालों को बेहजम सीएचसी भेजवाया था, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई थी। मृतका के पिता ने आरोप लगाया था कि थाना नीमगांव के चंद्रभानपुर गांव निवासी चार युवकों ने उसकी पुत्री को जिंदा जला दिया है। इसके बाद एसपी अरविंद सेन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। इसके बाद बुधवार की शाम को डीआईजी लखनऊ आरके चतुर्वेदी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर करीब 200 लोगों के बयान लिए थे। इस दौरान प्रधान जगदीश वर्मा और पूर्व प्रधान शहाबुद्दीन सहित काफी ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने किशोरी द्वारा स्वयं आग लगाने की बात कही थी।
चार डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
एसपी अरविंद सेन ने मामले की गंभीरता और परिवार वालों के आरोपों को देखते हुए चार डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग सीएमओ से की थी। इस पर चार डॉक्टरों का पैनल बनाया गया, जिसमें महिला चिकित्सक डॉ मीनाक्षी, डॉ आरएस मधौैरिया, डॉ एसके नायक और डॉ केपी सिंह शामिल थे। इसके अलावा विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ से आए उप निदेशक मेडिको लीगल डॉ. जीएस खान ने भी पोस्टमार्टम के दौरान सभी तथ्यों पर नजर रखी।
विज्ञापन

एसपी अरविंद सेन ने बताया कि वादी की तहरीर के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पारदर्शिता के लिए पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई है। फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा
मृतका के पिता शंभू की तहरीर पर सदर कोतवाली में नीमगांव थाने के गांव चंद्रभानपुरवा निवासी जसकरन, पप्पू, रामाधार और बेचू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वादी शंभू की मांग पर एसपी अरविंद सेन ने मामले की विवेचना एसओ नीमगांव बृजेंद्र सिंह यादव को सौंपी है। वहीं पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट: जलने से हुई मौत
किशोरी के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने मौत का कारण जलना बताया है। जबकि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। उप निदेशक मेडिको लीगल डॉ. जीएस खान ने मीडिया को बताया है कि किशोरी के साथ रेप नहीं हुआ है और न ही कोई स्पाट मिला हैै। सिर के बालों में केरोसिन तेल के अवशेष मिले हैं। नाखूनों में मिट्टी भरी पाई गई है। जबकि मृतका के पिता ने पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाया था।
नहीं पहुंचा तहसील प्रशासन
दरी गांव में घटना की जांच के लिए जिला/तहसील प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी/कर्मचारी गांव नहीं पहुंचा। लेखपाल से लेकर मितौली तहसील के किसी अधिकारी/कर्मचारी ने गांव जाने की जहमत नहीं उठाई। वहीं जिला अस्पताल में किशोरी के मजिस्ट्रेटी बयान नहीं हो सके हैं। जबकि एक घंटे तक किशोरी जिंदगी और मौत के बीच झूलती रही।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद पहुंचे गांव
राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सहानुभूति जताई है। वहीं कांग्रेस नेता सुजीता कुमारी भी गांव पहुंची।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें