फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जला

Mon, 15 Jun 2015 08:49 PM IST
पलियाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र की सूंड़ा मंडी में शनिवार देर रात स्पार्किंग से लगी आग से चार दुकानों का दस लाख का सामान जल गया। आग लगने की सूचना पर पहुंचे एसएसबी जवानों ने कड़ी मेहनत कर आग को आगे बढ़ने से रोक दिया।
विज्ञापन

सूंड़ा में एसएसबी चौकी तिराहे के निकट नदीम अहमद पुत्र सफीक अहमद की किराने की दुकान है। दुकान में शनिवार रात करीब पौने ग्यारह बजे बिजली की स्पार्िकंग से आग लग गई। आग बुझाने का जब तक लोग प्रयास करते, तब तक आग ने फैलकर पड़ोस की वकील अहमद, रईस अहमद की किराने की दुकान और संजय कुमार की मेडिकल की दुकान को भी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि उसके पास जाना भी कठिन हो रहा था। शोर सुनकर एसएसबी 39 वाहिनी ई कंपनी के इंस्पेक्टर जीडी मेथ्यू अपने अधीनस्थ एसआई मंटू राव और कांस्टेबल मनोज कुमार, सुधांशु कुमार, राजवीर सहित दर्जनों जवान तकरीबन एक घंटे में आग पर काबू पाय सके। मंडी के दुकानदार ज्वाला प्रसाद, घनश्याम राठौर, शिशिर शुक्ला, प्रेम प्रकाश गुप्ता, नीरज गुप्ता, पूरनलाल कल्लू गुप्ता, प्रेम सागर आदि भी देर रात तक जवानों का सहयोग करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें