फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी गिरोह के चार शातिर सदस्य गिरफ्तार 

Wed, 14 Sep 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   सिकन्द्राबाद।
विज्ञापन
गिरोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मृतकों के बैंक खाते से उन्हें जिंदा दर्शाकर निकालते थे धनराशि, मास्टर माइंड समेत चार आरोपी फरार 
विज्ञापन

मृतकों के बैंक खाते से खुद खाताधारक बनकर धोखाधड़ी कर ठगी करने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों को नीमगांव पुलिस ने दबोच लिया, जबकि गिरोह के गांव अमेठी निवासी मास्टर माइंड समेत चार आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने चारों आरोपियों का चालान कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
गांव रहमतपुर निवासी लालता ने बताया कि उसके भाई परमेश्वर का बचत खाता पंजाब नेशनल बैंक शाखा सिकन्द्राबाद में है। उसके भाई की साल भर पहले मौत हो चुकी है। खाते में 12 हजार रुपये थे। इसी थाना क्षेत्र के गांव अमेठी निवासी कल्लू और शमीम उर्फ गुड्डू उससे मिले और कहा कि उसके भाई का पैसा वे लोग निकलवा देंगे। इसके बाद उसने मृतक भाई की पासबुक दोनों युवकों को दे दी। इस दौरान दोनों आरोपियों के साथ छह अन्य लोग भी थे। आरोपियों ने 15 दिन में पैसा निकलवाने का आश्वासन दिया। इस बीच वह बैंक पहुंचा और भाई का खाता चेक किया तो उसमें सात हजार रुपये कम थे। जब उसने बैंक से पैसा निकाले जाने की जानकारी ली तो धोखाधड़ी से पैसा निकाले जाने की जानकारी हुई। जिस पर उसने थाना नीमगांव पुलिस को गुड्डू उर्फ शमीम और कल्लू के खिलाफ नामजद तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। चौकी प्रभारी सिकन्द्राबाद नंद कुमार यादव ने बताया कि बुधवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर उन्होंने सिपाही सतीश चंद्र पाठक और रामनरेश यादव के साथ बढ़ैयाखेड़ा मोड़ पर घेराबंदी की और धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गांव परमेश्वरीपुरवा (रमियाबेहड़) निवासी अवधराम, दिनेश, कसबा निवासी दिलीप, निघासन थाना क्षेत्र के गांव लखनियांपुर निवासी अयूब को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मास्टर माइंड अमेठी निवासी कल्लू, शमीम उर्फ गुड्डू थाना निघासन के गांव कुशहा निवासी रंगीलाल और राजू फरार हो गए। बकौल चौकी इंचार्ज, पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि बुधवार को वे लोग गांव रायपुर निवासी मृतक मदनलाल के खाते से रुपये निकालने जा रहे थे। आरोपियों ने सिकन्द्राबाद क्षेत्र सहित कई स्थानों पर मृतकों के खाते से पैसा निकालने की बात स्वीकार की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों का चालान भेज दिया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। 
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक की शाखा सिकन्द्राबाद के प्रबंधक  पंकज सिद्धार्थ का कहना है कि पुलिस से मुझे मामले की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। यदि मृतक के खाते से पैसा निकला है तो कहीं लापरवाही तो है ही। जांच में दोषी मिलने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
बैंकों के कर्मचारियों की भूमिका पर उठे सवाल 
मृतकों के खाते से रुपये निकाले जाने का मामला खुलने के बाद बैंकों के कर्मचारियों की भूमिका सवालों के घेरे में आ गई है। आरोपियों की मानें तो वे लोग कर्मचारियों की मिलीभगत से मृतक के खाते पर चस्पा फोटो निकलवाकर अपनी फोटो लगा देते थे, जिससे वे लोग आसानी से खाते से पैसा निकाल लेते थे। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है, इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें