फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत

Tue, 01 Mar 2016 10:11 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 24 घंटे के दौरान हुए सड़क हादसों में बाप-बेटा समेत चार लोगों की मौत हो गई। हैदराबाद थाना क्षेत्र में दो हादसों में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत हुई तो मोहम्मदी क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। थाना हैदराबाद अंतर्गत बिजुआ  के छोटेलाल के पुत्र श्रवण की बारात सोमवार की शाम सात बजे केशवापुर गई थी। बारात में ज्यादातर बराती बस से गए थे। छोटेलाल  के रिश्तेदार लल्लूराम उर्फ रसीले और उनका बड़ा बेटा कुलदीप और पास के ही शिवशंकर एक बाइक से गए थे। बारात में खाना खाकर करीब एक बजे तीनों लोग वापस बिजुआ आ रहे थे। बताते हैं कि सामने से आ रहे एक सिंगल लाइट वाले वाहन से  उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में लल्लूराम की मौके पर ही मौत हो गई थी, जब कि  उनका पुत्र कुलदीप बुरी तरह घायल हो गया था। हादसे की सूचना पर बारात में  शामिल दूसरे बाराती मौके पर पहुंचे, कुलदीप और लल्लू को निजी वाहन से जिला  अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने पिता लल्लू को मृत घोषित  कर दिया। वहीं कुलदीप को रेफर कर दिया। कुलदीप की भी लखनऊ पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही मौत हो गई। श्रवण  की बारात सुबह आ तो गई, लेकिन ह्रादसे में अपने दोस्त को खो देने के बाद  उनके घर में सन्नाटा पसरा रहा। मृत लल्लू के दो बेटे थे, बड़ा बेटा कुलदीप कक्षा 11 का छात्र था जब कि छोटा बेटा विशाल (16) कक्षा नौ का छात्र है।  एक बेटी जूही कक्षा आठ की छात्रा है। लल्लू के नाम महज एक बीघा जमीन है,  इस जमीन से होने वाली फसल और मजदूरी से इनका घर चलता था।
विज्ञापन

ममरी। ग्राम  जनकपुर  निवासी ठाकुरप्रसाद का बेटा धर्मेंद्र कुमार गनेशपुर कोठी के एक  फार्म पर  काम करता था। सोमवार शाम वह फार्म स्वामी की बाइक लेकर गोला के एक  मैरिज  हाल में आई बारात में शामिल होकर अर्धरात्रि को घर जा रहा था। ग्राम  धिरावां के पास उसकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे वह गंभीर   रूप से घायल हो गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से गोला सीएचसी   पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव   को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक कब्जे में ले लिया। दुर्घटना किस वाहन से हुई पता नहीं चल पाया है।
मोहम्मदी। जिला हरदोई के थाना पिहानी के गांव हरिहरपुर निवासी  तीन छात्र सूरज कुमार  (17), संतोष कुमार (18) तथा प्रदीप कुमार सिंह  (16) मोहम्मदी  के रामाश्रम स्कूल से  हाईस्कूल की परीक्षा देकर घर वापस जा  रहे थे। उधर,  पसगवां की ओर से मुलायम सिंह इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर  थाना फरधान के गांव रहमतनगर निवासी पंकज कुमार (21) भी बाइक  से अपने घर जा  रहा था। शंकरपुर चौराहे से पहले दोनों बाइक आमने सामने भिड़ र्गइं,  टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रदीप कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर  रूप से जख्मी हुए पंकज को लखीमपुर, सूरज और संतोष को  शाहजहांपुर इलाज के  लिए भेजा गया। मृतक के भाई संदीप सिंह ने पुलिस को  घटना की सूचना देकर लाश का पोस्टमार्टम कराने की मांग है। पुलिस ने लाश को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें