फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार 

Fri, 12 May 2017 11:30 PM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी
विज्ञापन
वाहन चाेर - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूूरेेा
विज्ञापन

विज्ञापन


10 बाइकें बरामद, शहर से चुराई गईं चार बाइकें भी हैं शामिल
एसपी ने की पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा 

एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शहर में परेशानी का कारण बने वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की 10 बाइक बरामद की हैं। इनमें चार बाइक शहर से चोरी हुई थीं। एसपी ने एएसपी और खुलासे में लगी टीमों को शाबासी देते हुए पांच हजार रुपये देकर पुरस्कृत करने की घोषणा की है। 
शहर में औसतन प्रतिदिन दो बाइकें चोरी हो रहीं हैं। एसपी ने एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी के नेतृत्व में सदर कोतवाली और क्राइम ब्रांच की टीमें गठित कर वाहन चोर गिरोह को पकड़ने के लिए लगाईं थीं। काफी समय से गिरोह के सदस्यों की तलाश में लगी पुलिस टीमों को वृहस्पतिवार की रात बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने धर्मसभा इंटर कॉलेज के पास देवकली रोड़ पर मोहल्ला गोटैय्या बाग से चार बाइक बरामद कर थाना खीरी के गांव शंकरपुर निवासी गुड्डू लोनियां, कोतवाली सदर के गांव पनगी खुर्द निवासी सलमान उर्फ पाले, थाना निघासन के गांव पठाननपुरवा निवासी आजम और हरदोई जिले के थाना सुरसा के गांव सेमरा चौराहा निवासी दिलीप उर्फ पंकज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर छह अन्य बाइक भंडसड़िया रेलवे क्रॉसिंग के निकट स्थित एक आम की बाग से बरामद कीं। पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को एसपी डॉ. एस चन्नपा ने बताया कि पकड़ी गईं बाइकों में चार बाइकें सदर कोतवाली से चोरी हुईं थी, जिनकी रिपोर्ट भी कोतवाली में दर्ज है। छह बाइकों के मालिकों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चोरों के कब्जे से एक चोरी का मोबाइल, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी दूसरे जिलों में भी बाइक चोरी कर चुके हैं और पहले भी बाइक चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। 
विज्ञापन

एसपी ने एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी और उनके नेतृत्व में लगी पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। इस दौरान एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी और सदर कोतवाल नागे कुमार मिश्रा मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
टीेम में यह लोग रहे शामिल 
चौकी इंचार्ज संकटा देवी संदीप सिंह, चौकी इंचार्ज महेवागंज फूलचंद्र, दरोगा अनिल कुमार सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, क्राइम ब्रांच एसआई रामकुमार यादव, एसआई बृजेश त्रिपाठी, एसआई धर्मेंद्र कुमार, सिपाही अजेंद्र सिंह यादव, विजय शर्मा, विजयनाथ यादव, चालक आरक्षी महेंद्र सिंह, क्राइम ब्रांच आरक्षी कमलेश, यज्ञ नरायन मिश्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें