फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन दोस्तों समेत चार की मौत, एक घायल 

Wed, 31 May 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रिपल राइडिंग के दौरान बस से हुई टक्कर
विज्ञापन

हादसे से गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर किया हंगामा
मैलानी क्षेत्र में शाहजहांपुर निवासी महिला की मौत, बेटा घायल 
थाना मितौली क्षेत्र में बुधवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक ही गांव के तीन दोस्तों समेत चार लोगों की मौत हो गई। तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। हादसे से गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर खूब हंगामा किया। उधर गोला-खुटार मार्ग पर कंटेनर की टक्कर से बाइक पर सवार शाहजहांपुर जिले के थाना व कस्बा खुटार निवासी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
मितौली। क्षेत्र के पकरिया जलालपुर गांव निवासी 21 वर्षीय सतीश, 23 वर्षीय योगेश, 23 वर्षीय उपेंद्र एक ही बाइक से कस्ता से गांव वापस जा रहे थे। तीनों के पास हेलमेट भी नहीं था। इसी बीच सीतापुर की ओर से आ रही एक प्राइवेट बस की सामने से बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि सतीश व योगेश उलझ कर दूर जा गिरे, जिन्हें बस रौंदती हुई चली गई। जबकि उपेंद्र बाइक समेत बस के साथ करीब 300 मीटर तक सड़क पर घिसटता हुआ चला गया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने शव रखकर मार्ग पर जाम लगा दिया और बस में तोड़फोड़ करने की कोशिश की। सूचना पर एसडीएम संजय सिंह, एसओ ओपी रजक और एसओ नीमगांव डीके सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीएम और प्रशासनिक अफसरों ने भीड़ को किसी तरह से समझा बुझाकर शांत कराया। इस दौरान करीब करीब सवा घंटे तक कस्ता-सीतापुर मार्ग जाम रहा। पुलिस बड़ी जद्दोजहद के बात तीनों शव घटना स्थल से करीब सौ मीटर दूर लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर कस्बे के बाहर स्थित एक पेट्रोल पम्प पर लाई, जहां पंचायतनामा की कार्रवाई की और शव पोस्टमार्टम को भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संसारपुर। शाहजहांपुर जिले के कसबा खुटार निवासी तोखनलाल की पत्नी 45 वर्षीय रीना देवी अपने पुत्र आकाश के साथ बाइक से अपने दामाद विमलेश निवासी इमलिया कोठी के घर से खुटार जा रहीं थीं। संसारपुर पहुंचते ही गोला की ओर से तेज गति से आ रहे कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे रीना देवी की कंटेनर से कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आकाश घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कंटेनर समेत मौके से भागने लगे, जिसे संसारपुर पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश यादव ने पीछा कर पकड़ लिया। चौकी पुलिस ने कंटेनर और चालक को थाना मैलानी भेज दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें