11 साल से न्याय के लिए भटक रही है पीड़िता
- फोटो : Demo
- घूरे के विवाद में दो पक्षों में हुई थी मारपीट
कोतवाली के गांव गोसाइनपुरवा में घर के सामने घूरा डालने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान दो पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमें घायल रामनरेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि सिसैया के मजरा गांव गोसाइनपुरवा में राजकुमार और मोहन के बीच घूरा डालने को लेकर विवाद था। राजकुमार ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की थी कि पड़ोसी मोहन और खेलावन उसके घर के सामने जबरन घूरा डालते हैं। 14 जुलाई की सुबह जब राजकुमार ने घूरा डालने से मना किया, तो हरिश्चंद्र, राम खेलावन, गोपाल और सर्वेश ने घर में घुसकर लाठी डंडों और बांके से मारा पीटा। इसमें सावित्री देवी, संगीता देवी, शांती देवी, कैलाश, रामू, रामनरेश और राजकुमार घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी धौरहरा लाया गया, जहां डाक्टर ने गंभीर घायल रामनरेश, शांति देवी और संगीता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। घायल रामनरेश को डाक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान 21 जुलाई को उसने दम तोड़ दिया था। कोतवाली प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया है।