फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट ने लिए दोनों पक्षों के कलमबंद बयान

Sun, 07 Aug 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
statement - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ब्लाक में प्रधान प्रतिनिधि और आंगनबाडी में हाथापाई का मामला
विज्ञापन

हौसला पोषण योजना की बीते दिन अगस्त को आंगनबाड़ी वर्कर और एक प्रधान प्रतिनिधि में हाथापाई हो गई थी। इस मामले में मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने ब्लाक पहुंचकर दोनों पक्षों में से कुछ लोगों के कलमबंद बयान दर्ज किए।  
तीन अगस्त को आंगनबाडी वर्कर सीमाराज और रसूलपुर प्रधान प्रतिनिधि कुबेद खां के बीच हौसला पोषण योजना में हाथापाई हो गई थी, जिस मामले में प्रधानों ने लामबंद होकर प्रदर्शन किया था। विधायक विनय तिवारी और एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी के साथ अधिकारियों ने बैठक कर निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया था। छह अगस्त की दोपहर लखीमपुर से अतिरिक्त एसडीएम राजेश कुमार ने ब्लाक आकर बीडीओ रंजना गुप्ता की मौजूदगी में दोनो पक्षों के कलमबंद बयान लिए हैं। उन्होंने बताया कि अभी दोनों पक्षों से और भी लोगों के बयान लिए जाने हैं, बयान दर्ज होने के बाद शीघ्र ही रिपोर्ट डीएम को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 कुर्सी पर जमी रहीं बीडीओ
गोला गोकर्णनाथ। आंगनबाडी वर्कर और प्रधान प्रतिनिधि के बीच हुई हाथापाई के मामले में ब्लाक परिसर से लेकर सड़क तक हंगामा हुआ था, जिस मामले में विधायक, एसडीएम ने लामबंद प्रधानों के समक्ष निष्पक्ष जांच कराए जाने की बात कही थी। जो कलमबंद बयान एक- एक कर एकांत में होने थे वही बयान मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को बीडीओ कार्यालय में बीडीओ और कई अन्य लोगों के सामने लेने पडे़। कार्यालय में बीडीओ की हनक देखने लायक थी। वह अपनी सीट पर डटी रहीं वहीं मजिस्ट्रेट को पास पड़ी एक साधारण कुर्सी पर बैठकर बयान लेने पडे़।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें