फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में फायरिंग  से किशोर घायल 

Fri, 27 May 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  धौरहरा।
विज्ञापन
gun - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ रेफर, डांस देखने के दौरान हूटिंग बना विवाद का कारण
प्रधान पति समेत दो पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
प्रधानी चुनाव को भले ही छह माह बीत गए हों लेकिन चुनाव के समय पनपी रंजिश अब भी जारी है। कोतवाली क्षेत्र के नयागांव में डांस के दौरान मामूली हूटिंग को लेकर गोलियां चल गई। इसमें गांव का एक चौदह वर्षीय किशोर गोली लगने से घायल हो गया। वह लखनऊ के ट्रामा सेंटर में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। पुलिस ने किशोर के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के नयागांव निवासी रफीक अहमद के बेटे की शादी गुरुवार को थी। ग्राम प्रधान के पति की तरफ से बारात के बाद रंगारंग कार्यक्रम था, क्योंकि रफीक ने चुनाव में प्रधान की मदद की थी। रात में दो नर्तकियां डांस कर रही थीं। प्रधान के पति प्रदीप वर्मा अपने भाई के साथ डांस देख रहे थे। तभी रफीक अहमद का पड़ोसी नाजिम उर्फ सटल्लू अपने चौदह वर्षीय भाई मेराज के साथ आ कर डांस देखने लगा जिसने प्रधानी के चुनाव में कथित रूप से प्रदीप की खिलाफत और पूर्व प्रधान मातादीन की मदद की थी। आरोप है कि उसे डांस देखते देख प्रधान पति प्रदीप ने हूटिंग करते हुए कहा कि लोग बिना बुलाए आ जातें हैं। जवाब मे नाजिम नें भी हूटिंग की। 
विज्ञापन

आरोप है कि इससे नाराज होकर प्रदीप ने पहले हवाई फायर किया, फिर सीधी फायर झोंक दिया। गोली नाजिम के 14 वर्षीय भाई मेराज के पुत्र अब्दुल के सीने में लगी। मेराज वही घायल होकर गिर पड़ा। आरोपी प्रधान पति भाई सहित फरार हो गया। मेराज के बड़े भाई नाजिम उर्फ सटल्लू नें कोतवाली में सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने दो खोखा कारतूस बरामद किया और घायल को धौरहरा सीएचसी लाए जहां डाक्टर आरआर वर्मा में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात उसे डाक्टरों नें लखनऊ ट्रामासेंटर रेफ र कर दिया जहां वह जिंदगी मौत के बीच जूझ रहा है। 
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अमर सिंह ने बताया कि मामला चुनावी रंजिश का ही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। घायल का लखनऊ में इलाज चल रहा है उसके साथ सिपाही भेजे गए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें