फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली तारों में स्पार्किंग से लगी आग, दो घर जले

Mon, 27 Feb 2017 11:15 PM IST
ईसानगर।
विज्ञापन
fire - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में बिजली के तारों में स्पार्किंग होने से शमशेर और गिलानी के घरों में अचानक आग लग गई। गांव वालों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। गांव के लोगों ने फायर ब्रिगेड फोन किया, लेकिन गाड़ी नहीं पहुंची।
विज्ञापन

ईसानगर थाना क्षेत्र के पोखरा मजरा अचरौरा गांव में सोमवार दोपहर करीब दो बजे शमशेर के घर में बिजली के तार में स्पार्किंग होने से आग लग गयी। देखते ही देखते पड़ोसी गिलानी के घर को भी आग की लपटों ने चपेट में ले लिया। आग लगने से गांव में अफरातफरी मच गई। गांव के लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। गांव वाले काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके। गांव के लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर नहीं पहुंच सकी। अग्निकांड में दोनों घरों में एक मोबाइल, धान, गेहूं गद्दे, तखत, चारपाई, अनाज, बर्तन, कपड़े के साथ गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें