फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में मारपीट लड़की समेत तीन घायल

Sun, 28 Dec 2014 12:12 AM IST
फरधान
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव में रास्ता निकालने से मना करने पर दबंगों ने मारपीट की। इसमें एक लड़की समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस को सूचना देने पर विपक्षियों ने पीड़ित के घर पर खड़ी बोलेरो को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस के पहुंचने तोड़फोड़ करने वाले फरार हो गए।   
विज्ञापन

सौनहा निवासी रणधीर कुमार की बाग से होकर गांव के वीरपाल रास्ता बना रहे थे। रणधीर को जानकारी हुई तो मना करने पहुंचे। आरोप है वहां वीरपाल ने उनको गाली देकर भगा दिया। रणधीर सिंह वापस आ रहे थे तभी रास्ते में कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की। बचाने आए रणधीर सिंह के पिता कृष्ण कुमार और भतीजी जूली देवी को भी चोटें आईं हैं। रणधीर कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
आरोप है कि पुलिस को सूचना देकर वापस आने पर लगभग एक दर्जन लोग घर पहुंचे और दोबारा मारने की कोशिश की तो पीड़ित घर में छुप गया। इस पर विपक्षियों ने बाहर खड़ी बोलेरो तोड़ डाली। रणधीर सिंह ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंचने पर विपक्षी वहां से फरार हो गए। एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल के लिए भेजा गया है। दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है जिसकी एनसीआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें