फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Wed, 08 Feb 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला  गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : gettty
विज्ञापन
मोहल्ला गढ़ी में मारपीट और गोली चलने का मामला
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गढ़ी में दो पक्षों में  हुई मारपीट और गोली चलने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद होने का दावा किया है। 
विज्ञापन

मोहल्ला  गढ़ी निवासी शाजिद अली ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि सात फरवरी को  शाम तीन बजे के लगभग मोहल्ले का ही नसीमुद्दीन बाइक सवार एक सेल्समैन से  मारपीट कर रहा था। घर के सामने झगड़ा होता देख ताऊ रहमतुल्ला ने  बचाव करने का प्रयास किया। इस पर आरोपी उसके ताऊ से भी मारपीट करने लगा। शोर  शुनकर पिता करमतुल्ला आ गए तभी आरोपी का दूसरा भाई सिराजुद्दीन  आकर मारपीट करने लगा। बात बढ़ने पर नसीमुद्दीन ने अपने घर से तमंचा लाकर  गोली चला दी, जो साजिद के दाहिने हाथ में लग गई। मारपीट में साजिद और  उसके पिता करमतुल्ला और रिश्तेदार फूलबाबू भी घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की  तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 307 और 452 के तहत  रिपोर्ट दर्ज कर नसीमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त 315बोर तमंचा बरामद होने का दावा किया है। कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें