फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला थाना के सामने दुकान में नकबजनी

Sat, 10 Sep 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
chori - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ताबड़तोड़ वारदातें: शहर से लेकर देहात तक चोरों की रही धमक
विज्ञापन

- पांच घरों से उड़ाया हजारों का माल
- महेवागंज के दो और ईसानगर के एक घर में चोरी 
शहर से लेकर देहात तक शुक्रवार की रात चोरों का बोलबाला रहा। शहर में महिला थाना के ठीक सामने पुलिस क्लब की मार्केट में स्थित एक जनरल मर्चेंट दुकान में चोरों ने नकब लगा दी। वहीं शहर से सटे गांव देउवापुर के पांच घरों से करीब ढाई लाख का सामान चोर बटोर ले गए। महेवागंज के दो घरों से चोर लाखों रुपये का सामान बटोर ले गए। सभी घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने सिर्फ नकबजनी की रिपोर्ट दर्ज की है।
0000
वारदात: एक
दुकान में नकब लगाकर उड़ाया डेढ़ लाख का सामान
लखीमपुर खीरी। पुलिस क्लब भवन में पुलिस कॉलोनी निवासी अरविंद सिंह की जनरल मर्चेंट की दुकान है। दुकान के ठीक सामने महिला थाना और करीब दो सौ मीटर की दूरी पर डीएम बंगला है। दुकान स्वामी ने बताया कि बेखौफ चोरों ने पुलिस क्लब परिसर की ओर से उनकी दुकान में नकब लगा दी और दुकान के अंदर घुस गए। सुबह वह करीब साढ़े सात बजे जब दुकान पहुंचे और शटर उठाकर अंदर घुसे तो उनकी नजर लगाई गई सेंध पर पड़ी, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। पुलिस सुरक्षा के बीच बेखौफ चोरों ने घटना को अंजाम देकर स्मार्ट पुलिसिंग की पोल खोल दी है। उन्होंने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन

00000
वारदात दो
देउवापुर के पांच घरों से लाखों की चोरी
शहर से सटे गांव देउवापुर निवासी शाहिद अली, उसके दो अन्य भाइयों के अलावा मोबीन अहमद और अजीज अहमद अपने घरों की छतों पर परिवार समेत सो रहे थे। रात में चोरों ने दरवाजा उखाड़ दिया और घर में घुस गए। चोर शाहिद अली के घर से नौ हजार रुपये और जेवर, उसके भाई मकबूल के घर से 12 हजार रुपये, चांदी की पायल, सोने का पैंडिल, कपड़े और मतलूब के कमरे से 35 सौ रुपये की नगदी, सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल, टीका और घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। मोबीन अहमद के घर से 14, 500 रुपये नगद, सोने की जंजीर, झुमकी, एक अंगूठी, कपड़े समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए।  
000
वारदात तीन
सफीपुर में दो सगे भाइयों का बटोर ले गए सामान
महेवागंज। पुलिस चौकी महेवागंज क्षेत्र के गांव सफीपुर निवासी बलराम वर्मा ने बताया कि वह और उनके भाई रमाशंकर का परिवार शुक्रवार की रात छत पर सो रहा था। दीवार के सहारे चोर छत पर चढ़कर जीने से नीचे दाखिल हो गए और कमरे का ताला तोड़कर चोर 32 हजार रुपये की नगदी, सोने की झुमकी, चेन, अंगूठी, पैंडिल, पायल आदि सामान चोरी कर ले गए।  
0000
बदमाशों ने मुराउनपुरवा में की लूटपाट
गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर की हजारों की लूट
ईसानगर। मूसेपुर के मजरा मूराउनपुरवा निवासी इदरीश ने बताया कि वह कमरे के बाहर सो रहा था और पत्नी वह बच्चे घर के अंदर थे। शुक्रवार की रात एक बजे के बाद उनके में पांच बदमाश घुस आए। बंदूकों के बल पर बदमाशों ने कब्जे में कर लिया। दो बदमाश उसके पास बंदूक लिए खड़े रहे, जबकि तीन बदमाश कमरे में घुसकर सामान खंगालने लगे। बदमाश कमरे में रखे 4300 रुपये की नगदी, एक बड़ा बटुला,  पांच फूल की थाली, सोने का मटर माला, पायल तीन जोड़ी, दो बक्से और एक सूटकेस उठा ले गए। बदमाशों के घर के बाहर निकलते ही उसने शोर मचाया और घर की पीछे सो रहे ममेरे भाई आजाद को जगाया। शोरशराबा होने पर गांव के तमाम लोग आ गए और बदमाशों का पीछा किया। जिस पर बदमाश चप्पल, केरोसिन तेल की शीशी छोड़कर भाग निकले। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। 
विज्ञापन

0000
लूट हो चाहे चोरी पुलिस बनी लापरवाह 
थाना क्षेत्र में लगातार चोरी और लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इसका असर ईसानगर पुलिस पर पड़ता नहीं दिख रहा है। गांव मुराउवनपुरवा में हुई लूटपाट की घटना इसका जीता जागता उदाहरण है। घटना की सूचना रात में पुलिस को दी गई, सुबह भी पीड़ित ने थाने पर जाकर मामले की तहरीर दी, लेकिन पुलिस गंभीर नहीं हुई। पुलिस ने सिर्फ मौका मुआयना कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें