फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी पिता से परेशान युवती की जान देने की कोशिश

Fri, 29 Apr 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के गांव राजापुर का मामला
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव राजापुर में पिता के तिरस्कार से परेशान युवती ने कपड़ों पर केरोसिन डालकर जान देने का प्रयास किया है, जिसे दो दिन पहले परिवार न्यायालय के आदेश पर पिता घर लेकर गया था। बृहस्पतिवार की सुबह कमरे में बंद कर युवती ने जान देने की कोशिश की, तो पड़ोसियों ने तुरंत प्रयास करते हुए उसे बचा लिया। पीड़ित युवती ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन

गांव राजापुर निवासी 24 वर्षीय जुगारा देवी का अपने पिता हरिकुमार से परिवार न्यायालय में गुजारा भत्ता की मांग को लेकर मुकदमा चल रहा है। उसकी मां की चार साल पहले मौत हो चुकी है। जबकि बड़ी बहन लल्ली की शादी मुकुंदा गांव में हो चुकी हैै। इसलिए युवती अपने पिता के साथ घर पर रहती हैै। आरोप है कि उसका पिता शराब पीकर युवती पर अत्याचार करता है। पढ़ाई के लिए पैसे भी नहीं देता, बल्कि दोस्तों पर रुपये खर्च करता है। 26 अप्रैल 2016 को परिवार न्यायालय के आदेश पर जुगारा को उसका पिता घर ले गया था। इसके बाद पिता ने जुगारा की पिटाई कर दी। आरोप हैै कि दो दिन से खाना भी नहीं दिया। इससे परेशान होकर जुगारा ने बृहस्पतिवार को जान देने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसियों को जानकारी हो गई। खिड़की से पानी डालकर उसे आग लगाने से रोका। इसके बाद दरवाजे की कुंडी तोड़कर युवती को बचाया गया। मामले की सूचना पुलिस को देने के बाद युवती अपने बहन-बहनोई के साथ गांव मुकुंदा चली गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें