फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत देखने जा रहे किसान की नाले में डूबकर मौत 

Sat, 16 Jul 2016 11:01 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
बाघों को मारकर खाने और उनका खून पीने के आरोप में कैद था शिकारी - फोटो : demo
विज्ञापन
थाना खीरी के गांव नौवापुर निवासी 30 वर्षीय राम जी की नाला पार करते समय उसमें डूबकर मौत हो गई। परिवार वालों ने ग्रामीणों की मदद से शव बरामद कर लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।   
विज्ञापन

गांव नौवापुर निवासी रामजी शुक्रवार को अपने खेत पर जा रहा था। रास्ते में पड़े नाले को क्रास करते समय वह गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। जब सायं तक वह घर वापस नहीं पहुंचा तो परिवार वाले चिंतित हो उठे। परिवार वालों ने राम जी की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान उसके कपड़े नाले के किनारे मिले। आशंका होने पर परिवार वालों ने ग्रामीणों के साथ नाले में उसकी तलाश शुरू की। करीब आधे घंटे के बाद उसका शव बरामद हुआ। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें