फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा के कटान से दुखी किसान फंदे पर झूला  

Mon, 10 Sep 2018 11:45 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल नंबर सात में शारदा का कटान जहां ग्रामीणों को खानाबदोश बना रहा है, वहीं अब जिंदगियां भी ले रहा है। 5 सितंबर की सुबह किसान रविंद सिंह की दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत को लोग अभी भुला भी न पाए थे कि सोमवार दोपहर बाद दलित मंगतराम ने शीशम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन

मंगतराम बैंक के कर्ज में डूबे थे और आर्थिक तंगी से परेशान थे। शारदा के कटान ने उनकी रही सही उम्मीद तीन एकड़ जमीन भी निगल लिया। जंगल नंबर सात निवासी पच्चा के मंगतराम (45) के पास महज तीन एकड़ जमीन थी। इसी से परिवार चल रहा था। गन्ने के पैसे भी अभी नहीं मिल पाए थे। इसी बीच शारदा नदी ने उनकी पूरी जमीन अपने आगोश में समेट ली। इसमें उनका घर भी चला गया। मंगतराम पर उप्र ग्राम्य विकास बैंक का करीब ढाई लाख रुपये कर्ज भी था।
जमीन नदी में समाई तो मंगतराम टूट गए। उन्होंने गांव में ही सड़क किनारे शीशम के पेड़ पर गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। रोते बिलखते परिवार वाले मौके पर पहुंचे। मंगतराम की पत्नी लज्जावती ने कहा कि कि वह टूट चुके थे। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर भीरा भरत कुमार आए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


किसान मंगतराम की आत्महत्या की बात पता चली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही जांच रिपोर्ट भेजकर मृतक आश्रितों को आर्थिक मदद दी जाएगी। - सुनंदू सुधाकरन, एसडीएम-पलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें