फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा और सपा कार्यकर्ता भिड़े

Mon, 10 Sep 2018 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
विज्ञापन
हाटा में कला झंडा दिखाने के दौरान भिड़े भाजपा और सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाटा। रामकोला में आयोजित शहीद दिवस में शामिल होने जा रहे सपा नेताओं को भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाया। उसी दौरान सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर सपा नेताओं को आगे रवाना किया। भाजपा ने सपा नेताओं पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए हाटा कोतवाली में भी तहरीर दी है। अहिरौली क्षेत्र में किशोरी से हुई रेप की घटना और मुंडेरा उपाध्याय गांव में बिजली गिरने से दो सगी बहनें समेत तीन की मौत की घटना को लेकर सपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा नेताओं का विरोध करने की रणनीति बनाई थी। सोमवार को रामकोला में आयोजित शहीद दिवस में शामिल होने जा रहे सपा के कद्दावर नेता तेज प्रताप सिंह यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय समेत अन्य सपा नेताओं के काफिले को भाजपा कार्यकताओं ने कस्बे के बाघनाथ चौराहे पर रोककर वापस जाओ-वापस जाओ के नारे लगाते हुए काला झंड़ा दिखाया। इसी दौरान सपा कार्यकर्ता भी गाड़ियों से बाहर निकल गए और दोनों पक्षों में धक्का मुक्की शुरू हो गई।
विज्ञापन

कुछ लोगों को हल्की चोट भी आई है। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। इससे करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। वाहनों के जाम के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसडीएम दिनेश कुमार और कोतवाल गजेंद्र राय की मौजूदगी में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। करीब 20 कार्यकर्ताओं को पुलिस लेकर कोतवाली पहुंची। जहां दो घंटे के बाद सभी कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया। कोतवाल ने बताया कि दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हुई। बाद में मामला शांत करा दिया गया, जो तहरीर भाजपा की तरफ से मिली है, उसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें