फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनरक्षक की गिरने से मौत

Thu, 23 Jun 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुधवा नेशनल पार्क की दुधवा रेंज में थे तैनात
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क में तैनात एक वनरक्षक अपने सरकारी घर में पैर फिसलने से गिरकर बेहोश हो गए। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह दुधवा नेशनल पार्क के दुधवा रेंज में तैनात थे, उनकी मौत से घरवालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

लखीमपुर के पास के एक गांव निवासी गयाप्रसाद के 38 वर्षीय पुत्र धर्मपाल सन 2001 में दुधवा में वनरक्षक के पद पर तैनात किए गए थे। इसके बाद से वह यहीं नौकरी कर रहे थे। बुधवार रात वह अपने दुधवा स्थित सरकारी घर पर कुछ काम कर रहे थे कि इसी दौरान अचानक पैर फिसल गया और वह गिरकर बेहोश हो गए। सूचना पर वन दरोगा उनको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतक की पत्नी तथा दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी मौत से दुधवा के साथी कर्मी भी गमगीन हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें