फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर दामाद में चले लाठी डंडे, दोनों पक्ष से तीन लोग घायल

Thu, 23 Jun 2016 11:21 PM IST
जंगबहादुर गंज।
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे में पारिवारिक विवाद के चलते ससुर दामाद पक्ष में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें दोनों पक्ष से तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

कस्बा निवासी अंकुर गुप्ता की ससुराल कस्बे में ही है।  अंकुर का अपनी ससुराल वालों से विवाद चल रहा है, पत्नी मायके में रह रही है। गुरुवार सुबह नौ बजे के करीब अंकुर गुप्ता का अपने ससुर रामगोपाल गुप्ता उर्फ छोटे गुप्ता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, विवाद उग्र होने पर दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें एक पक्ष से अंकुर गुप्ता तथा दूसरे पक्ष से रामगोपाल और उनका पुत्र राय गुप्ता घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से थाना पसगवां में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों घायलों का पसगवां सीएचसी में मेडिकल कराया, जहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें