फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल से गिरकर पानी में डूबी कार, चालक की मौत

Wed, 30 Mar 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/पलियाकलां।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- पलिया संपूर्णानगर मार्ग के बचेला पुल पर हुआ हादसा
विज्ञापन

- मची रही अफरातफरी, परिजनों और ग्रामीणों ने निकाला शव
पलिया संपूर्णानगर मार्ग पर गदनियां के पास पड़ने वाले बचेला पुल से नीचे गिरकर एक आल्टो कार गिरकर पानी में डूब गई और इसमें कार चालक की मौत हो गई। हादसे से वहां अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों और परिजनों ने मृतक के शव को गाड़ी से बाहर निकला। परिजन शव को घर ले गए। बताया जा रहा है कि घटना किसी वाहन के सामने आ जाने से ब्रेक लेने के दौरान हुई।
बुधवार की सुबह संपूर्णानगर क्षेत्र के मिर्चिया फार्म निवासी 50 वर्षीय पूर्व प्रधान जसवंत सिंह बिल्लू निघासन रोड पर किसी गांव की ओर अपनी आल्टो कार से लेबर लेने जा रहे थे। जब वह सुबह करीब पांच बजे इसी मार्ग पर पड़ने वाले बचेला पुल के पास पहुंचे तो सामने से कोई वाहन आ गया और उनकी कार बेकाबू होकर पुल के नीचे पानी में जा गिरी। कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह पानी में डूब गया और कार चला रहे जसवंत भी उसमें डूबे रहे पिछला हिस्सा ऊपर दिखाई दे रहा था। लोगों ने देखा तो अफरातफरी का माहौल हो गया और लोगों को जानकारी हो गई कि कार किसकी है। इसके बाद घरवालों को भी सूचना हो गई और वह मौके पर पहुंच गए। करीब ढाई तीन घंटे बाद शव को परिजनों और ग्रामीणों ने निकला। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए। बाद में कार को भी बाहर निकाल लिया गया। 
विज्ञापन

परसपुर पुलिस की रही लापरवाही
बताया गया है कि घटना के बाद लोगों ने परसपुर पुलिस के सिपाहियों को फोन लगाया था, लेकिन उनका फोन बंद रहा। तब जाकर लोगों ने संपूर्णानगर एसओ को जानकारी दी तो वह आए। इसके बाद ही एसओ के साथ परसपुर की पुलिस पहुंची।
पुल दोनों ओर है क्षतिग्रस्त, हो चुके है कई हादसे
घटना से ग्रामीणों में आक्रोश, किया पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन
पलियाकलां। पलिया संपूर्णानगर मार्ग पर बचेला पुल काफी मशहूर है। खास बात यह है कि इस पुल दोनों ओर किनारे क्षतिग्रस्त हैं। इस वजह से यह पुल कई हादसों को अंजाम दे चुका है। ग्रामीण अर्से से इसके नवनिर्माण की मांग करते रहे हैैं, लेकिन इसको सड़क चौड़ीकरण के बाद भी नहीं बनाया गया। इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क पर ही युवा भाजपा नेताओं के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

युवा भाजपा नेता रजनेश शर्मा, मन्ने, श्रवण यादव आदि के नेतृत्व में कमलेश सिंह, विनोद कुमार, बलजीत सिंह, रतनलाल आदि तमाम ग्रामीण एकत्र हुए और घटना के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी इसके लिए पूरी तरह जिम्मेदार है। कहा कि पुल रेलिंग के दोनों किनारे क्षतिग्रस्त हैं और उसमें दरारें भी पड़ी हुईं हैं। इससे पूर्व एक बाइक सवार इसमें मय बाइक के गिर गया था। ग्रामीण अर्से से मांग कर रहे हैं कि इसका निर्माण कराया जाए, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। सड़क का चौड़ीकरण भी हो गया, लेकिन पुल जस का तस है और हादसों को अंजाम दे रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से निर्माण कराए जाने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें