फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के आदेश पर भी नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट

Sun, 22 Mar 2015 06:59 PM IST
निघासन।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ राहत घोटाले में एसडीएम के आदेश के 24 घंटे बाद भी बैंक मैनेजर ने जालसाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। इधर रविवार को जांच पूरी होने में हीलाहवाली करने का आरोप लगाते हुए नाराज व्यापार मंडल, सामाजिक संगठनों ने लेखपाल समेत अन्य राजस्वकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। उधर जालसाज फरार हैं।
विज्ञापन


एसडीएम पीके सिंह ने दो दिवसीय जांच के दौरान मामले में ग्राम प्रधानों को तलब कर उनसे सारी जानकारी ली थी। निवास प्रमाणपत्र पर प्रधानों ने एसडीएम को दिए बयान में अपने फर्जी हस्ताक्षर बताए थे। उधर एसडीएम ने बैंक मैनेजर से शीघ्र ही जालसाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी भी मैनेजर ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

युवा एकता मंच, व्यापार मंडल और निघासन विकास मंच के संयोजक राजीव गुप्ता ने गरीबों के साथ की गई धोखाधड़ी को गलत करार देते हुए लेखपाल और अन्य राजस्वकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


और यह भी गड़बड़झाला
नियमानुसार बाढ़ राहत चेक मिलने की तिथि से पहले उस व्यक्ति के नाम बैंक में खाता होना अनिवार्य होता है। चेक मिलने के बाद यदि खाता खोला गया है तो यह गलत है।

तीन लेखपालों ने वितरित किए थे चेक
लालपुर ग्राम पंचायत में चेक वितरण करने के दौरान हल्का लेखपाल के अलावा बौधिया के लेखपाल कैलाश और उनके दो मुंशी और राजस्व निरीक्षक जराखन लाल भी शामिल थे।
विज्ञापन


शनिवार को रिपोर्ट लिखाने का आदेश मिला था, काम की अधिकता और रविवार के कारण रिपोर्ट लिखाने में देरी हुई है। सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
- रजनीश श्रीवास्तव शाखा प्रबंधक-भारतीय स्टेट बैंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें