फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला लापता छात्र का शव

Sun, 22 Mar 2015 06:58 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव बसीरगंज के लापता इंटर के छात्र का शव रविवार को सदर क्षेत्र के गांव विष्णुपुर में पेड़ पर लटका मिला। पुलिस का कहना है कि शरीर पर किसी तरह के चोट का निशान नहीं है। गले पर रस्सी के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बसीरगंज निवासी अली अहमद का 18 वर्षीय पुत्र नाबिर अली इंटर का छात्र था। 20 मार्च को वह घर से लापता हो गया था। परिवारीजनों ने काफी तलाश के बाद गोला कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इधर रविवार को विष्णुपुर में पेड़ से शव लटकने की सूचना पर एलआरपी चौकी इंचार्ज पारसनाथ यादव मौके पर पहुंचे। खबर मिलने पर छात्र के घरवालों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि परिवारीजनों के शिनाख्त करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें