फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत करा रहे जिपं सदस्य पति को गोली मारी

Tue, 05 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
shot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रिश्ते के जीजा ने चलाई गोलियां, पांच अन्य भी घायल
विज्ञापन

घर घेरने पर आरोपी ने भीड़ पर भी चलाईं गोलियां
एक घंटे बाद पहुंची पुलिस, आरोपी घर से गिरफ्तार
सरखना पूरब गांव में पंचायत के दौरान गोलियां चल गईं। दो बार दागी गईं गोलियों से जिला पंचायत सदस्य के पति समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने पंचायत के दौरान गोली चलाने के बाद अपना घर घेरने पर भीड़ पर भी गोली चलाई। करीब एक घंटे के हंगामे के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोई तहरीर नहीं मिलने के कारण पुलिस गिरफ्तारी नहीं दिखा रही है। उधर, घटना के बाद से गांव में तनाव हैं और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
सरखना पूरब निवासी सपा नेता और जिला पंचायत सदस्य सोमवती राना के पति करुण राना मंगलवार की शाम गांव में घूरे के विवाद का फैसला करा रहे थे। इसी दौरान एक पक्ष के गांव निवासी जितेंद्र नाम के युवक ने असलहे से गोली चला दी। इससे जिला पंचायत सदस्य के पति करुण राना (46), इसी गांव के राम प्रवेश (35), सुखीराम (20) और राजेंद्र (30) बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई और आरोपी वहां से भाग गया। आननफानन में लोग सभी घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और यहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जितेंद्र को करुण राना चचेरा बहनोई बताया जा रहा है।
विज्ञापन

घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया और गुस्साए लोगों ने आरोपी का घर घेर लिया। यह पता चलने पर कि आरोपी घर में हैं और बाहर नहीं निकल रहा है लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि आरोपी घर में ही छिपा था। अपने घर के सामने भीड़ देखकर उसने फिर फायरिंग कर दी। गांव के ही अरुण कुमार (46) व जराखन (35) को गोलियां लगीं। पहले उन्हें सीएचसी ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचे कुछ लोगों ने बताया कि आरोपी जिला पंचायत सदस्य का चचेरा बहनोई है। पहले आरोपी के पिता गांव के कोटेदार थे और अब जिपं सदस्य के समर्थक के पास कोटा है। दोनों परिवारों में जमीन का विवाद भी बताया जा रहा है। इसके अलावा कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। इलाज में व्यस्त रहने के कारण अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। घटना के बाद तमाम सपा नेता, एसडीएम शादाब असलम समेत भारी पुलिस बल सीएचसी पहुंचा और घटना की जानकारी ली। घायलों हालचाल जाना। उधर, जिला पंचायत सदस्य पति की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें