फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए दस हजार रुपये

Tue, 05 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
विज्ञापन
loot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आढ़ती की थी बाइक, दिनदहाड़े घटना से खौफ
विज्ञापन

तहसील से भीरा रोड जाने वाले रास्ते पर एक प्रिंटिंग प्रेस के सामने खड़ी बाइक की डिक्की से दो बाइक सवारों ने दस हजार रुपये की नकदी उड़ा दी और फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। लोगों में पुलिस के खिलाफ काफी गुस्सा है और उन्होंने पुलिस अधीक्षक से वारदातों पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला पठान चार निवासी सब्जी आढ़ती इरशाद अली मंगलवार को दिन में करीब 12 बजे आईसीआईसीआई बैंक से दस हजार रुपये निकालकर लाए थे। रुपयों के साथ ही उन्होंने चेक बुक और अन्य जरूरी कागजात झोले में रखकर बाइक की डिक्की में रख दिए और तहसील के सामने से भीरा रोड को जाने वाली एक प्रिंटिंग प्रेस पर चले गए। वह प्रेस पर फोन पर किसी से बात करने लगे और इसी दौरान एक  बाइक पर सवार दो लुटेरे आए और आनन-फानन में उनकी डिक्की खोलकर झोला लेकर भाग निकले। आढ़ती कुछ समझ पाते इससे पहले ही बाइक सवार लुटेरे फरार हो गए। मामले की सूचना के बाद चौकी इंचार्ज जेके भदौरिया ने पहुंचकर मौका मुआयना किया।  दिनदहाड़े  हुई वारदात से लोगों में खौफ है तो वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ गुस्सा भी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें