एक युवक दोपहर में लाया था इमरजेंसी
शनिवार को एक युवक एक अधेड़ को गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचा और इमरजेंसी में भर्ती करा दिया, जिसकी कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मौत के बाद उसे लाने वाला युवक भी वहां से रफूचक्कर हो गया। इमरजेंसी स्टाफ ने अधेड़ का शव मोर्चरी में रखवा दिया है।
जिला अस्पताल में शनिवार की दोपहर करीब दो बजे एक युवक गंभीर हालत में एक अधेड़ को लेकर इमरजेंसी पहुंचा और उसे वहां भर्ती करा दिया। भर्ती कराने वाले युवक ने अपना नाम बबलू बताया। अधेड़ के मुंह से खून निकल रहा था। उपचार शुरू होने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। इस दौरान अधेड़ को लाने वाला युवक भी वहां से रफूचक्कर हो गया। इस पर इमरजेंसी स्टाफ ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक नीले रंग की चारखाने की शर्ट पहने है और उसके आगे के दांत बाहर निकले हैं। इमरजेंसी स्टाफ ने बताया कि मौत का कारण पीएम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
अधेड़ को एक युवक ने भर्ती कराया था, जिसकी मौत हो गई। वहीं भर्ती कराने वाला युवक भी गायब हो गया। इसलिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
डॉ. एसके मिश्रा