फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीजा बनवाने के नाम पर बीस लाख ठगे

Wed, 02 Sep 2015 06:37 PM IST
मोहम्मदी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव बौआं निवासी सतनाम सिंह से वीजा बनवाने के नाम पर बीस लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

सतनाम सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि उसकी भूपिंदर सिंह और अमनदीप सिंह गिल निवासी चंडीगढ़ से दिल्ली में मुलाकात हुई थी। इन लोगों ने उसे कनाडा का वर्क परमिट वीजा बनवाने का भरोसा दिलाकर साढ़े तेरह लाख रुपये खाते में जमा करने तथा साढ़े छह लाख रुपये नकद देने को कहा। इस पर उसने अपने चाचा और पिता की जमीन बेचकर रुपये दे दिए। इसके बाद इन लोगों ने सतनाम को 17 अगस्त को दिल्ली बुलाया लेकिन जब वह दिल्ली पहुंचा तो न तो ये दोनों लोग मिले और न ही फोन मिला। तब उसे खुद को ठगे जाने का अहसास हुआ। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें