पोस्ट को लेकर था एक समुदाय में काफी गुस्सा, निकाला था जुलूस
सोशल साइट्स फेसबुक और व्हाट्स ऐप पर आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो अपलोड कर माहौल को गर्म करने की कोशिश करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने दबोच लिया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
हाल ही में फेसबुक और व्हाट्स ऐप पर थाना क्षेत्र के घोला निवासी एक युवक ने दूसरे समुदाय के प्रति आपत्तिजनक पोस्ट कर और वीडियो अपलोड कर माहौल खराब करने की कोशिश की थी। इसको लेकर समुदाय के लोग सीओ और एसओ से मिले थे। जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।गुस्साए लोगो ने आरोपी के गिरफ्तार न होने पर रविवार को जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। एसओ विपिन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक उमेश को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। उन्होंने सभी समुदायों के लोगों से अपील की है कि वह कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट न करें अन्यथा पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।