फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की घटना का खुलासा

Fri, 01 May 2015 07:06 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना खीरी क्षेत्र में दो सप्ताह पूर्व बारातियों से हुई लूट के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों युवक शातिर अपराधी हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र फूलबेंहड़ के ग्राम पिपरागूम निवासी अवधेश सिंह 19 अप्रैल को थाना खीरी क्षेत्र के ग्राम केशवपरपुर गुलेला से बारात से लौट रहे थे। उसी क्षेत्र में बदमाशों ने उनकी स्कार्पियों रोककर उसमें बैठे लोगों से दो सोने की चेन, चार मंगलसूत्र, एक जोड़ी झाला सहित लगभग चार लाख की ज्वैलरी, चार मोबाइल सेट तथा 20 हजार रुपये नकद लूट लिए थे। एसपी अरविंद सेन ने इस लूट के खुलासे के लिए पुलिस टीम के अलावा साइबर टीम को भी लगाया था। शुक्रवार को पुलिस टीम ने थाना खीरी क्षेत्र के ग्राम अचंभेनाथ पुलिया के पास से दो लोगों को गिरफ्तार करि लिया। पुलिस ने इन अभियुक्तों के पास से लूटा गया सामान भी बरामद करने का दावा किया है। पकड़े गए अभियुक्तों ने पुलिस को अपना नाम सिपाही उर्फ श्यामू और पंकज निवासी ग्राम रमुआपुर थाना लहरपुर जिला सीतापुर बताया है। एसपी ने बताया कि इसमें दो अभियुक्त राम सिंह और उमेश वर्मा निवासी ग्राम रमुआपुर थाना लहरपुर जिला सीतापुर भागने में सफल रहे। उनकी तलाश की जा रही है। एसपी ने बताया कि अभियुक्तों के पास से सात मोबाइल सेट, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक सोने की चेन, एक जोड़ी सोने की बाली, तीन सोने की अंगूठियों के अलावा 315 बोर के दो तमंचे और चार कारतूस बरामद किए गए हैं। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त श्यामू हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ थाना लहरपुर जिला सीतापुर और थाना खीरी में सात तथा पंकज के विरुद्ध थाना खीरी में दो मामले दर्ज है। पुलिस ने अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें