फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसीपुर में युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Fri, 01 May 2015 06:58 PM IST
रजागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव तुलसीपुर में एक युवक अज्ञात कारणों के चलते घर के छप्पर में सुबह रस्सी के फंदे से फांसी लगा ली, जिससे  घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव तुलसीलपुर निवासी रिंकू (25) की पत्नी सियावती अपनी पुत्री अंजली के साथ दो दिन पहले रिश्तेदारी में गई थी। रिंकू घर में अकेला था। ग्रामीणों के अनुसार वह भूमिहीन है, काफी दिनों से तंगी से जूझ रहा था। सुबह वह मोहल्ले के लोगों से मांग कर बीड़ी पीने के बाद घर चला गया। कुछ देर बाद बडे़ भाई मालती प्रसाद के पुकारने के बाद भी जब वह बाहर नहीं आया तो वे घर के अंदर पहुंचे वहां रिंकू को रस्सी से छप्पर में लटकता पाया। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें