फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों लीटर शराब और लहन नष्ट

Sat, 14 Jan 2017 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनाव में दारू रोकने के लिए चलाया अभियान 
विज्ञापन

 चुनाव में दारू का प्रयोग रोकने के लिए एसएसबी, आबकारी और पुलिस अफसरों की संयुक्त टीम ने तिकुनियां क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी की। गांवों से 350 लीटर अवैध शराब और इसके बनाने के उपकरण पकड़े गए। साथ ही 12 हजार लीटर लहन भी नष्ट किया गया। टीम ने एक बाइक कब्जे में लेते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि उनके  दस अन्य साथी फरार होने में सफल रहे।
आबकारी निरीक्षक दिलीप वर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह अभियान चलाया जा रहा है।  शुक्रवार शाम तक तिकुनियां कोतवाली के कई गांवों में चले अभियान में बरसोला के एसएसबी कमांडेंट एम ब्रोजेन सिंह, तिकुनियां कोतवाल जयकरन सिंह और  आबकारी निरीक्षक दिलीप वर्मा ने अपने विभागों के कर्मचारियों के साथ टीम  गठित करके तिकुनियां कस्बे और इसी कोतवाली क्षेत्र के खैरटिया, नयापिंड,  चक्करपुर और कड़िया गांवों में अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश डाली। छापेमारी  के दौरान टीम ने नदी और नालों के किनारे तथा सुनसान जगहों पर बने अवैध  शराब बनाने के अड्डों पर छापा मारकर भट्ठियों को जमींदोज कर दिया। टीम ने एक बाइक भी बरामद करके अपने कब्जे में ले ली। टीम ने इन ठिकानों से कड़िया गांव के रहने वाले सतनाम और डांगा निवासी प्रेमकुमार और रामू को गिरफ्तार किया। दस अन्य अभियुक्त टीम को देखकर नाले में फांदकर और खेतों में होकर भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस ने पकड़ी शराब, निरोधात्मक कार्रवाई भी की
पलियाकलां। चुनाव के मद्देनजर एसओ पीके झा के नेतृत्व में पुलिस बल ने अभियान चलाकर पटिहन, गजरौला, कंपनी फार्म के साथ ही जंगल के किनारे अवैध कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। अभियान में पुलिस ने दो हजार लीटर से अधिक लहन को नष्ट किया, जबकि मौका पाकर शराब बनाने वाले भाग निकले।
जंगबहादुरगंज। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए पसगवां कोतवाली पुलिस ने शांति भंग की आशंका में 2998 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है।
सिकंद्राबाद। एसओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के 2600 लोगों को पाबंद किया गया है। जबकि लाइसेंसी 70 शस्त्रों को थाने पर जमा किया गया है। एसओ ने बताया कि अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। उनके खिलाफ भी गुंडा एक्ट, गैंगस्टर आदि कार्रवाई की जाएगी। साथ ही तीन दिन के भीतर शस्त्र जमा न करने वालों को नोटिस जारी कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शस्त्र जमा नहीं कर रहे लाइसेंसी, सिर्फ 16 हुए जमा
मितौली। थाना क्षेत्र में करीब 677 शस्त्र लाइसेंसधारक हैं, जिनमें से सिर्फ 16 शस्त्र ही जमा हो सके हैं। एसओ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि चुनावों के मद्देनजर शस्त्र जमा कराएं जा रहे हैं। बीट के सिपाहियों को निर्देश दिए गए हैं, कि शस्त्र धारकों को सूचना देकर शीघ्र शस्त्र जमा कराएं। जो शस्त्रधारक शस्त्र जमा नहीं करता है, जो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शस्त्र कम जमा होने पर संबंधित बीट सिपाही से जवाब तलब किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें