फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध लगाकर लाखों का सामान समेटा

Fri, 14 Aug 2015 07:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के पचकोरवा गांव में एक मकान में सेंध लगाकर चोरों ने जेवर, नगदी और बर्तन समेत लाखों का माल पार कर दिया। घरवाले गहरी नींद में सोते रहे। सुबह आंख खुली तो चोरी होने की जानकारी हुई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।  
विज्ञापन

पचकोरवा निवासी रामचंदर वर्मा के यहां बृहस्पतिवार की रात घर की रसोई के पीछे की दीवार काटकर चोर अंदर आ गए। नींद में सो रहे परिवार वालों को परख चोरों ने एक-एक कर तीनों कमरों के ताले तोड़ने के बाद अलमारी का लाकर तोड़ दिया। अलमारी में रखे साठ हजार रुपये, सोने-चांदी के करीब आठ तोला गहनों के अलावा दूसरे कमरे में रखे एक क्विंटल मैंथा ऑयल, कीमती बटुले समेत चार लाख का माल बटोर ले गए। ग्रामीणों के मुताबिक रामचंदर की गिनती के गांव में संपन्न किसान के रूप में की जाती है। रामचंदर के पुत्र राजेश वर्मा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह आंख खुलने पर घरवालों को चोरी होने की जानकारी हुई। उन्हाेंने चार लाख से ऊपर की संपत्ति चोरी होने की बात कही। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
तो क्या वाहन लेकर आए थे
पचकोरवा में रामचंदर के घर हुई लाखों की चोरी में क्विंटल भर मैँथा ऑयल और भारी बटुले भी चोर पैदल कैसे उठा ले गए। यह बात ग्रामीणों के समझ में नहीं आई। भारी भरकम सामान पैदल ले जाना संभव नहीं प्रतीत हो रहा है। ग्रामीणों की माने तो पैरों के निशान मिले जबकि किसी वाहन के निशान नहीं दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें