फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोग हुए हाईटेक ठगी का शिकार

Fri, 14 Aug 2015 07:37 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जागरूकता के तमाम प्रयासों के बावजूद लोग र्हाईटेक ठगी का शिकार हो रहे हैं। एक महिला से मोबाइल पर खुद को बैैंक का कर्मचारी बताकर एटीएम का पिन नंबर हासिल कर लिया और उसके खाते से 36 हजार रुपये निकाल लिए। इसी तरह एक छात्र को 25 लाख की लाटरी का झांसा देकर 12 हजार रुपये ठगी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

डीसी रोड कांशीराम कॉलोनी निवासी महेंद्र शर्मा की पत्नी यशवती शर्मा के मोबाइल पर बृहस्पतिवार को कॉल आई, जिसने एटीएम नंबर के गलत प्रयोग की बात कहते हुए गोपनीय कोड नंबर और आधार नंबर मांगा। साथ ही बताया कि आधार नंबर से लिंक कराने पर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे भ्रमित होकर यशवती ने गोपनीय कोड और आधार नंबर बता दिया। इसके बाद ठग ने चार बार में 36 हजार रुपये निकाल लिए, जिसका बैंक से एसएमएस पहुंचने पर महिला के पति महेंद्र शर्मा को जानकारी हुई तो उन्होंने अपनी पत्नी से रुपये निकालने के बारे में पूछा, तो उसने इंकार कर दिया। इसके बाद महेंद्र शर्मा ने बैंक में जाकर एकाउंट को लाक करा दिया और मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। दूसरे मामले में मोहल्ला शिवपुरी निवासी बीएससी का छात्र शानू जायसवाल ठगी का शिकार बना है, जिसके नंबर पर किसी ने कॉल कर 25 लाख की लाटरी निकलने का झांसा दिया। इसके बाद टीडीएस के नाम पर अज्ञात कालर ने छात्र से 12 हजार रुपये जमा करा लिए। इसके बाद फिर तीन हजार रुपये की डिमांड की गई, तो छात्र को खुद के ठगे जाने का अहसास हुआ। छात्र ने मामले की पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें