फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से मासूम बच्ची की मौत

Fri, 14 Apr 2017 12:20 AM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भाई के साथ खेलकर वापस घर आ रही थी बालिका
विज्ञापन

 मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर डीसीएम वाहन ने गांव बरौला निवासी शमशेर की पांच वर्षीय पुत्री शाइदा को टक्कर मार दी, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। चालक को हिरासत में लेकर पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लिया है। मितौली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ। मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर गांव बरौला निवासी शमशेर की पांच वर्षीय पुत्री शाइदा अपने भाई के शाहिद के साथ पड़ोस में स्थित प्राथमिक विद्यालय वर्मानगर में खेलने गई थी। वापस लौटते समय लखीमपुर की ओर से आ रहे एक डीसीएम वाहन ने बच्ची को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर खड़े लोगों ने मितौली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर डीएसीएम कब्जे में ले लिया। उधर, बच्ची की सड़क हादसे में मौत की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। रोते-विलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतका के बाबा जलालू ने बताया कि बेटा शमसेर बाहर राजगीर मिस्त्री का काम करता है। वह कभी कभी घर आता है। वहीं शाइदा की मां जमीला का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में एक पुत्र शाहिल और छोटी पुत्री इदुनबी है। एसओ ओमप्रकाश रजक ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें