फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम और ट्रक की टक्कर में दो घायल

Thu, 11 Jun 2015 06:44 PM IST
जंगबहादुर गंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
 हाइवे पर कस्बे से एक किलोमीटर दूर ग्राम मस्तीपुर के पास डीसीएम और ट्रक की सीधी टक्कर में डीसीएम के केबिन में सो रहा चालक और वाहन चला रहा क्लीनर चोटिल हो गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद चालक को डीसीएम से निकालकर जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजा है।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह थाना क्षेत्र के ग्राम मस्तीपुर के पास शाहजहांपुर की ओर से आ रही डीसीएम अचानक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ने के बाद खाई में उतर गई। हादसे के वक्त हेल्पर डीसीएम चला रहा था। ट्रक से भिड़ंत में डीसीएम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक 45 वर्षीय बबला सिंह निवासी आजमगढ़ केबिन में फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे निकाला। बबला सिंह के दोनो पैर हादसे में कुचल गए, वहीं हेल्पर भी चोटिल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें