फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व में अगवा हुई बेटियों के पिता ने सुरक्षा की गुहार लगाई

Mon, 16 May 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- आदर्श व्यापार मंडल के साथ डीएम को दिया ज्ञापन, शस्त्र लाइसेंस की मांग की
विज्ञापन

सिंगाही थाना क्षेत्र के खैरीगढ़ गांव से अपहृत हुई तीन लड़कियों के पिता ने सुरक्षा और शस्त्र लाइसेंस की मांग को लेकर डीएम से गुहार लगाई है। लखीमपुर आदर्श उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ सोमवार को एक ज्ञापन डीएम को सौंपा है। 
ज्ञापन में लखीमपुर आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि 16 जनवरी 2016 को खैरीगढ़ निवासी गुड़ व्यापारी रामबली गुप्ता की तीन बेटियों के अपहरण हो गया था। पुलिस ने इन लड़कियों को दो दिन बाद बरामद कर लिया था। राजबली का घर नेपाल बार्डर के नजदीक जंगल से घिरा हुआ है। पकड़े गए आरोपी पीड़ित के गांव के निकट के गांव के हैं। घटना की पुनरावृत्ति का खतरा बना हुआ है। ऐसी हालत में पीड़ित परिवार को शस्त्र लाइसेंस दिया जाना जरूरी है। पूर्व डीएम किंजल सिंह ने रामबली को शस्त्र लाइसेंस जारी करने का आश्वासन दिया था। 
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि घटना को चार माह बीत गए हैं। अभी तक उनका लाइसेंस नहीं बन पाया है। जबकि पीड़ित परिवार को बराबर धमकी भरे पत्र मिल रहे हैं। संदिग्ध लोग रामबली पर सुलह समझौते का दबाव बना रहे हैं। खूंखार अपराधियों के हौसले बुलंद है वे कभी भी किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। 
विज्ञापन

आदर्श व्यापार मंडल और पीड़ित रामबली गुप्ता ने मांग की कि शस्त्र लाइसेंस के लिए लंबित उनकी पत्रावली का शीघ्र निस्तारण कर शस्त्र लाइसेंस निर्गत किया जाए। साथ ही परिवार की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। ज्ञापन देने वाले लोगों में रामबली के अलावा दिलीप गुप्ता, महेश पुरी, राजेश अग्रवाल, बैजनाथ जायसवाल, कुसुमलता बरनवाल, सुशील गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, संतोषी गुप्ता, रोहिणी गुप्ता, प्रदीप कुमार, योगेंद्र बरनवाल आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें