गांव रामपुर में सिलेंडर फटने से दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। आग लगने से घर में रखी 36 हजार की नकदी समेत घरेलू सामान जलकर राख हो गया। किसी तरह से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
गांव रामपुर निवासी दाताराम गैस एजेंसी से मंगलवार की सुबह सिलेंडर लेकर गया था। उसने रसोई में खाना बनाने के लिए सिलेंडर लगाया था। दाताराम की पत्नी सरोजनी देवी ने खाना बनाने के लिए जैसे ही गैस चूल्हे में माचिस लगाई। अचानक सिलेंडर जल उठा। पहले तो उसने आग बुझाने का प्रयास किया। जब आग ने विकराल रूप धारण कर लिया तो वह रसोई से चिल्लाकर भागी। उनका शोर सुनकर दाताराम भी घर के बाहर भाग आया। कुछ ही देर में सिलेंडर के फटने से मकान की छत, दीवार आदि क्षतिग्रस्त हो गया। पड़ोसी राजाराम के मकान की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। राजाराम के घर के बाहर पड़ा टिन शेड भी उड़ गया। आग लगने से दाताराम के घर में रखी 36 हजार की नकदी, रंगीन टीवी, चारपाई, जेवर आदि सामान जलकर राख हो गया। किसी तरह से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सूचना के बाद भी दमकल विभाग मौके पर नहीं पहुंचा।
निघासन। क्षेत्र के गांव टापरपुरवा मजरा रकेहटी में अज्ञात कारणों से लगी आग से रामनरेश का घर जलकर राख हो गया। आग लगने से उसका घरेलू सामान जलकर राख हो गया।