शहर में सांप्रदायिक तनाव के चलते लगे कर्फ्यू के दौरान इंटरनेट सेवाएं भी पूरी तरह ठप रहीं। इससे सोशल मीडिया पर भी कर्फ्यू जैसा ही नजारा रहा। इस बीच न फेसबुक चल पाया न व्हाट्स ऐप। इंटरनेट सेवाएं ठप रहने से ई बैंकिंग ई-मेल समेत सभी कामकाज ठप रहे।
कर्फ्यू के चलते लोग घरों में कैद होकर रह गए। व्हाट्स ऐप और फेसबुक के जरिए लोगों ने एक दूसरे से संपर्क करना चाहा तो नेटवर्क ही गायब था। इससे लोग परेशान रहे। शहर की बैंक और डाकघर भी बंद रहे। नेटवर्क न होने से एटीएम भी नहीं चल पाए। शहर के अलावा जिले के अन्य क्षेत्रों में किसी तरह का तनाव नहीं था लेकिन इंटरनेट सेवाएं वहां भी ठप रहीं। इससे बैंकों का काम काज पूरी तरह ठप रहा। इंटरनेट सेवाएं ठप रहने से लोग बुरी तरह परेशान रहे।