फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर में कर्फ्यू हटा, मुस्तैद रहेगी पुलिस

Sun, 05 Mar 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम ने की घोषणा, लागू रहेगी धारा 144, धरना प्रदर्शन पर रोक
विज्ञापन

सोमवार से सभी स्कूल-कॉलेज खुलेंगे
लखीमपुर शहर में लगाया गया कर्फ्यू पूरी तरह से हटा दिया गया है। डीएम आकाशदीप ने बताया कि शहरवासियों के सहयोग से शांति बहाल होने पर यह निर्णय किया गया है। आज से सभी स्कूल कालेज खुलेंगे। लेकिन एहतियातन पुलिस पहले की तरह ही मुस्तैद रहेगी। मतगणना और होली के मद्देनजर शहर में धारा 144 लागू रहेगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम आकाशदीप ने कहा कि दोनों पक्षों से वार्ता कर समीक्षा करने के बाद यह कर्फ्यू हटाने का फैसला किया गया है। निर्णय लिया गया है। एहतियातन लेकिन सुरक्षा बल गश्त करता रहेगा। ताकि फिर कोई शरारती तत्व खुराफात न कर सके। बाहर से प्राप्त पुलिसकर्मी भी शांति व्यवस्था कायम करने के लिए अभी डटे रहेंगे। एसपी मनोज कुमार झा ने कहा कि रविवार को लोगों ने किसी अफवाह को कान नहीं दिया। लोग भी चाहते हैं कि शहर की स्थिति सामान्य हो जाए। उन्होंने कहा कि रात में कर्फ्यू लगने से लोगों में भय की स्थिति बनी रहती थी। धारा 144 लागू रहने के चलते विरोध प्रदर्शन पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें