फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर अपराधी डेढ़ किलो  चरस समेत गिरफ्तार 

Sun, 24 Jul 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
विज्ञापन
चरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पुलिस ने सवा किलो चरस के साथ एक आरोपी को पकड़ने जाने का दावा किया। पकड़े गए आरोपी ने दूसरे जिलों में की गई कई घटनाओं मे शामिल होने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि शनिवार देररात पढुवा चौकी प्रभारी तुलसीराम चौरसिया और अन्य हमराहियों के साथ गश्त से लौट रहे थे कि पढुवा चौराहे से कुछ दूरी पर ढखेरवा गिरजापुरी मार्ग के लिंक रोड पठाननपुरवा जाने वाले मोड़ पर एक व्यक्ति खड़ा था। पुलिस की गाड़ी सामने से आते देख भागने का प्रयास करने लगा तो सिपाहियों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया और पूछताछ की। इसी दौरान ली गई तलाशी के दौरान उसके झोले से करीब सवा किलो चरस बरामद हुई। झोले से बरामद चरस सहित उसे हिरासत मे लेकर कोतवाली लाया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम भुइहारे पुत्र जलालु पठाननपुरवा बताया। साथ ही  स्वीकार किया कि खीरी जिले के साथ-साथ बहराइच सहित कई जिलों मे कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है। बताया कि चोरी, लूट, बलवा, गैंगस्टर सहित करीब 19 मुकदमों में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें