फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज कर्मचारी के घर सरेशाम हजारों की चोरी

Wed, 08 Jul 2015 07:18 PM IST
निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे की साप्ताहिक बाजार के पास बाजार स्थित मोहल्ले में डिग्री कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के घर की दीवार फांदकर घुसे चोरों ने 10 हजार की नकदी संग करीब एक लाख का सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना परिवार वालों की गैरमौजूदगी में हुई। सूचना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने न मामले की रिपोर्ट दर्ज की और न ही मौका मुआयना किया है।  
विज्ञापन

कस्बा निवासी मुन्नी देवी पत्नी ओमप्रकाश लालपुर स्थित डिग्री कॉलेज में चपरासी है। मुन्नी का पुत्र अंकित गुप्ता अपनी बहन विनीता को विदा क राने उसकी ससुराल लखीमपुर गया था। घर में ताला लगाकर मुन्नी भी कॉलेज चली गई थी। मुन्नी ने बताया कि शाम को उसका पुत्र अंकित गेट का दरवाजा खोलकर घर के अंदर गया। वहां पर सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। घर के अंदर रखी 10 हजार की नकदी, दो जोड़ पायल, एक सोने की अंगूठी, मटरमाला, नाक का फूल आदि सामान गायब था। मुन्नी देवी ने बताया कि घनश्याम गुप्ता का खाली प्लाट उसके घर के पीछे है। उसी का फायदा उठाकर घर के अंदर घुसे चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। दिनदहाड़े हुई चोरी से कस्बे में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें