मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के अमीरनगर में बुधवार को बोलेरो और बाइक की भिड़ंत में बाइक चालक की मौत हो गई है। जबकि पीछे बैठा उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजा गया हैै। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हरना नरायनपुर गांव निवासी 38 वर्षीय मेहरबान सिंह बुधवार की सुबह बाइक से अपने दोस्त संतराम के साथ रिश्तेदारी में ककरहा भगौतीपुर गांव जा रहा था। अमीरनगर में पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल डलवाकर वह मुख्य मार्ग पर आया तो बोलेरो ने टक्कर मार दी। इसमें मेहरबान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा संतराम गंभीर रूप से घायल हो गया, पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई पृथ्वीपाल सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।