फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर कोतवाल हटाए गए कई दारोगा इधर से उधर

Thu, 26 Mar 2015 07:08 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी अरविंद सेन ने सदर कोतवाली में अपराधों पर अंकुश न लगा पाने पर शहर कोतवाल शिवशंभू किशोर जायसवाल को हटाकर डीसीआरबी में तैनात कर दिया है। उनकी जगह पर रायबरेली से आए इंस्पेक्टर दुर्गेश चंद श्रीवास्तव को नया शहर कोतवाल बनाया है। इसी तरह कई दिनों से खाली धौरहरा में भी कोतवाल की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक पिछले डेढ़ वर्षों में शिव कॉलोनी निवासी रमाकांत शुक्ल की बंदूक सहित चार बंदूकों की लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। लूट की पांच अन्य घटनाएं हैं। इसके अलावा चोरी की 60 से 70 घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन एक भी चोरी का खुलासा नहीं किया गया है। शहर में बाइक चोरी की घटनाएं फिर से बढ़ गई हैं लेकिन इस ओर कोतवाली पुलिस का ध्यान नहीं है। एसपी ने धौरहरा में कई दिनों से रिक्त चल रहे पद पर डीसीआरबी से इंस्पेक्टर विजय प्रताप यादव की तैनाती की है। उधर 15 दिन से रिक्त सिकंद्राबाद चौकी प्रभारी के रूप में एसआई सत्यप्रकाश यादव को तैनात किया गया है। वहीं खीरी कस्बा चौकी प्रभारी केे रूप में एसआई जलालुद्दीन को तैनात किया गया है। एसआई रतन कुमार सिंह को थाना भीरा से निघासन भेजा गया है। एचसीपी विशंभर दयाल को गोला से थाना मैगलगंज भेजा गया है।
चौकी इंचार्ज बीमार
सिकंद्राबाद। 12 मार्च से नीमगांव थाने की जीडी में तसकरा डालकर नदारद चल रहे चौकी इंचार्ज एएल सरोज की जानकारी मिल गई है। सीओ के निर्देश पर लखनऊ स्थित उनके मकान पर भेजे गए सिपाही ने उनके सकुशल लेकिन बीमार होने की सूचना दी है। बता दें कि एएल सरोज के नदारद होने के बाद उन्हें मितौली थाने में तैनात कर उनकी तलाश शुरू की गई थी। सिपाही के जरिए एएल सरोज ने एसओ नीमगांव को बीमार होने की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें