फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल बनकर दौड़ी अनियंत्रित कार, पांच घायल

Mon, 12 Dec 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
car - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- बालिका की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन

नगर के व्यस्त लखीमपुर रोड पर अशोक चौराहे की ओर आ रही बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े पांच लोगों और एक कार में टक्कर मार दी, जिससे एक बालिका समेत पांचों लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में लाया गया, जहां से डॉक्टर ने घायल बालिका को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

लखीमपुर रोड पर एक मेडिकल स्टोर के सामने दोपहर बाद अशोक चौराहे की ओर आ रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े सीतापुर के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी 62 वर्षीय उमेशचंद मिश्र, उनकी पोती 11 वर्षीय जागृति, नौगवां निवासी रनाम सिंह, दुकानदार निर्मल अस्थाना और बिजली विभाग के संविदा कर्मी अनवर अली को टक्कर मार दी। इसके बाद सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गई। हादसे में पांचों लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने उमेेशचंद मिश्र और उनकी पोती जागृति को प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य तीन लोगों के मामूली रूप से चोटिल होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक चालक नशे की हालत में था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें