फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी रामसागर ने किया सरेंडर

Mon, 12 Dec 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
निरंजन पासी हत्याकांड: तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ हत्या का केस 
विज्ञापन

सदर कोतवाली पुलिस ने गांव हैदरपुर निवासी निरंजन पासी हत्याकांड की रिपोर्ट पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कर ली है। उधर नामजद हत्यारोपी रामसागर शुक्ल ने सदर कोतवाली में सरेंडर कर दिया। 
विज्ञापन

शहर से सटे गांव उदयपुर निवासी रज्जन रविवार को अपनी रिश्तेदारी में गांव हैदरपुर गया था। देर शाम गांव में निरंजन पासी मिल गया। बातचीत के दौरान उसकी कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए निरंजन पासी ने उसे थप्पड़ मार दिया। रज्जन ने रिश्तेदारी में जाकर रिश्तेदारों को थप्पड़ मारने की जानकारी दी। इससे रिश्तेदार भड़क उठे और रज्जन के साथ मौके पर आकर निरंजन को पकड़ लिया और उसकी लाठियों से पिटाई कर धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के चाचा सोहनलाल की ओर से आचार्य रामसागर शुक्ला, उनके पुत्र वेदप्रकाश शुक्ल निवासी कटुवापुर थाना तंबौर जिला सीतापुर वर्तमान निवासी हैदरपुर और रज्जन निवासी उदयपुर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उधर सोमवार की सुबह करीब 11 बजे आचार्य रामसागर शुक्ला कोतवाली पहुंचे और सरेंडर कर दिया। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि सरेंडर करने वाले आरोपी का मंगलवार को चालान कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें