फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढनापुर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी

Sat, 30 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महेवागंज।
विज्ञापन
चोर
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर मौके पर भी नहीं गई पुलिस
विज्ञापन

गांव बुढनापुर के एक घर में घुसे चोर सोने चांदी के जेवर और लाखों रुपये का पार कर ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर मौका ए वारदात पर जाने की जरूरत भी नहीं समझी।   
विज्ञापन

गांव निवासी प्रह्लाद ने बताया कि शुक्रवार की रात दीवार फांदकर चोर घर मे घुस आए और कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़ दिया। चोर उसमे से सोने की मांगबेंदी, मटरमाला, कुंडल, झुमकी, अंगूठी, चांदी की दो जोड़ी पायल, कमर बंद के अलावा कीमती बटुला और साइकिल समेत लाखों का माल पार कर ले गए। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह घर वालों को हुई। भुक्तभोगी ने करीब डेढ़ लाख रुपये का माल चोरी हो जाने की बात पुलिस को बताई है। गृहस्वामी ने घटना की तहरीर महेवागंज चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर तो ले ली, लेकिन रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर मौके पर तक जाने की जरूरत नहीं समझी। इससे ग्रामीणों मे रोष है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें