फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे बिजली के तार से घायल हुई बच्ची 

Wed, 13 Jul 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-निघासन।
विज्ञापन
wire - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- सूचना के बाद भी नहीं काटी लाइन
विज्ञापन

- उपभोक्ताओं ने मामले की एसडीएम से शिकायत
सेमरहिया में बिजली का तार खंभे से टूटने के कारण एक बच्ची घायल हो गई। गांव में बिजली के तार जमीन से कुछ दूरी पर झूल रहे हैं। झूलते बिजली के तारों से कई बार आग भी लग चुकी है। आरोप है कि सूचना के बाद भी लाइनमैन बिजली का तार जोड़ने नहीं आया है, जबकि उसमें करंट दौड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने मामले की शिकायत एसडीएम से की है।
विज्ञापन

सेमरहिया गांव निवासी रमेश मौर्य की दो वर्षीय पुत्री सोनी घर के बाहर खेल रही थी। अचानक स्पार्किंग के बाद तार टूटकर उसके पैर को छूता हुआ गिरा। बिजली का करंट लगने से वह घायल हो गई। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत लाइनमैन से की, लेकिन लाइनमैन तार जोड़ने नहीं आया और उसमें करंट दौड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गांव में बिजली के तार जमीन से कुछ दूरी पर झूल रहे हैं, जिससे स्पार्किंग होने लगती गई। उपभोक्ताओं का आरोप है कि लाइनमैन आए दिन तार टूटकर गिरने के बाद उसे जोड़ने के लिए सुविधा शुल्क मांगता है। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। उपभोक्ता अमित कुमार, दिलीप कुमार, संतोष, गंगाराम आदि ने एसडीएम से शिकायत की है। उधर, लाइनमैन ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें