फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का विरोध करने पर की थी ब्रेड व्यवसायी की हत्या

Sat, 30 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
murder - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शाहजहांपुर के रहने वाले थे तीनों हत्यारोपी
विज्ञापन

एसपी ने पुलिस टीम को दिया पांच हजार का इनाम
खुलासा होने पर पुलिस ने बढ़ाई लूट की धारा
शहर के बहुचर्चित ब्रेड कारोबारी लालता प्रसाद हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। हत्याकांड में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने शनिवार को घटना का खुलासा कर दिया, जबकि तीसरा आरोपी शाहजहांपुर जिले में बंद है। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली सदर कोतवाली की पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
पुलिस लाइंस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि शहर के ब्रेड के थोक कारोबारी 40 वर्षीय लालता प्रसाद गुप्ता की हत्या लूट का विरोध करने पर शाहजहांपुर जिले की कोतवाली चौक के गांव बरकजई निवासी आकाश वर्मा ने अपने साथी इसी गांव के बलराम और बीबीजेई चौराहा शाहजहांपुर निवासी गुफरान उर्फ लल्लू के साथ मिलकर की थी। एसपी ने बताया कि आकाश वर्मा का मृतक के घर आना जाना था। मुखबिर की सूचना पर सदर कोतवाल एसपी उपाध्याय ने एसएसआई जेपी यादव के साथ छाउछ चौराहा से बलराम और गुफरान को छाउछ चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने वार्ता के दौरान पकड़े गए दोनों हत्यारोपियों को पेश किया। पुलिस के सामने हत्यारोपियों ने बताया कि आकाश वर्मा के कहने पर वह लोग लूट करने के इरादे से ब्रेड कारोबारी के घर पहुंचे और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर ब्रेड कारोबारी के सिर पर लोहे की राड मार दी और गले में रस्सी का फंदा डालकर हत्या की थी। इसके बाद 1.89 लाख रुपये लूटकर भाग गए थे। भागते समय हत्या में प्रयुक्त रस्सी और लोहे की रॉड फरधान कसबे के पास से निकली नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने गुफरान के पास से 10 हजार और बलराम के पास से आठ हजार रुपये बरामद करने का दावा किया है। एसपी ने बताया कि खुलासा होने पर पुलिस ने हत्या के दर्ज मामले में धारा 394 बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


यह था मामला   
मोहल्ला बहादुरनगर निवासी लालता प्रसाद गुप्ता का शव आठ फरवरी को उसके (मृतक) घर ही कमरे के अंदर मिला था। उसका सिर बाल्टी में था और कमरे में बाहर से ताला पड़ा था। सिर से खून बह रहा था। सदर कोतवाली पुलिस ने मृतक के भाई सोनी गुप्ता की ओर से पुलिस ने मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी विनीत कुमार और बहादुरनगर निवासी अमित जायसवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस को कोई साक्ष्य नहीं मिले थे। 
विज्ञापन


एसपी ने पुलिस टीम को दिया ईनाम 
बहुचर्चित लालता प्रसाद हत्याकांड को सुलझाने में पुलिस को सात महीने से अधिक का समय बीत गया। एसपी अखिलेश चौरसिया ने सीओ सिटी एमपी सिंह के नेतृत्व में गठित टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। टीम में सदर कोतवाल एसपी उपाध्याय, एसएसआई जेपी यादव, सिपाही विजय शर्मा, अजेंद्र यादव, रमाकांत प्रसाद और नागेंद्र कुमार शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें